Home » Uncategorized » सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल कसौली की मानवी राणा का राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए चयन

सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल कसौली की मानवी राणा का राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए चयन

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/कसौली: सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल, कसौली के लिए यह गर्व और खुशी का अवसर है। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा मानवी राणा का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता विद्याबाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर मानवी का चयन उसकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि से न केवल मानवी ने अपने परिवार का, बल्कि पूरे सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल, कसौली का नाम भी गौरवान्वित किया है। मानवी की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार ने उसे हार्दिक बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विश्वास जताया कि मानवी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम और भी रोशन करेगी। मानवी की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है और सभी को उसके बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]