Home » Uncategorized » बूथ स्तर पर मतदाता संपर्क को मिलेगी रफ्तार: बीजेपी मतदाता पालन प्रकोष्ठ की नई टीम घोषित

बूथ स्तर पर मतदाता संपर्क को मिलेगी रफ्तार: बीजेपी मतदाता पालन प्रकोष्ठ की नई टीम घोषित

लाइव हिमाचल/शिमला: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से ‘मतदाता पालन प्रकोष्ठ’ में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, ज्वाली मंडल के अधिवक्ता तिलक रपोचा को प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, श्री नैना देवी जी मंडल से अजीव कुमार और अर्की मंडल से हुकम चंद भाटिया को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तत्काल प्रभाव से लागू इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी का लक्ष्य मंडल और बूथ स्तर पर मतदाता संपर्क अभियानों तथा संगठनात्मक समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]