Home » Uncategorized » धर्मशाला में खौफनाक सड़क हादसा: भलेड पावर हाउस के पास खाई में गिरी बाइक, तीन युवकों की मौत

धर्मशाला में खौफनाक सड़क हादसा: भलेड पावर हाउस के पास खाई में गिरी बाइक, तीन युवकों की मौत

धर्मशाला: धर्मशाला के भलेड पावर हाउस के पास बीती देर रात एक खौफनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी मोटरसाइकिल पर सवार दरिणी पंचायत के झुनेना गांव निवासी तीन दोस्तों—अशोक कुमार, प्रिंस और पवन कुमार—की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण त्रासदी की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया और मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया तुरंत सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने रोते-बिलखते परिजनों को गले लगाकर ढांढस बंधाया। विधायक ने मौके से ही धर्मशाला के सीएमओ से दूरभाष पर वार्ता कर शवों के त्वरित पोस्टमार्टम और उन्हें धर्मशाला भिजवाने के लिए विशेष वाहनों का प्रबंध कराया।इस दौरान शाहपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, पार्षद अभिषेक माथुर और पूर्व पार्षद शुभम ठाकुर समेत तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]