Home » Uncategorized » मणिमहेश यात्रा के दौरान 4 श्रद्धालु बीमार, सिविल अस्पताल भरमौर में उपचार जारी

मणिमहेश यात्रा के दौरान 4 श्रद्धालु बीमार, सिविल अस्पताल भरमौर में उपचार जारी

चंबा: पवित्र श्री मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को यात्रा मार्ग पर तबीयत बिगड़ने के कारण चार श्रद्धालुओं को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुँचाया गया। इनमें से दो श्रद्धालुओं को एंबुलेंस और दो को हेली टैक्सी की मदद से अस्पताल लाया गया। भरमौर के बीएमओ डॉ. दीपेश बराल के अनुसार, जम्मू-कश्मीर निवासी शिल्पा और डिंपल को सांस लेने में दिक्कत व घबराहट के कारण एंबुलेंस से लाया गया, जहाँ जांच में उनका ईसीजी सामान्य पाया गया। वहीं चेन्नई निवासी गौरी और मोहना को सिरदर्द, खांसी व नींद न आने की समस्या के चलते हेली टैक्सी के जरिए त्वरित इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी मरीजों की लगातार निगरानी कर रही है। बीएमओ ने पुष्टि की है कि चारों श्रद्धालुओं को आवश्यक उपचार दे दिया गया है और फिलहाल सभी की हालत पूरी तरह स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]