Home » Uncategorized » ऐतिहासिक सायर मेले का काउंटडाउन शुरू, सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन की तारीखें घोषित

ऐतिहासिक सायर मेले का काउंटडाउन शुरू, सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन की तारीखें घोषित

लाइव हिमाचल/अर्की: ऐतिहासिक सायर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी कला का प्रदर्शन करने के इच्छुक कलाकारों के लिए ऑडिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मेला अधिकारी एवं एसडीएम अर्की निशांत तोमर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार तीन दिवसीय ऐतिहासिक सायर मेला 17 से 19 सितंबर तक अर्की के चौगान मैदान में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मेले की रंगारंग सांस्कृतिक संध्याओं के लिए योग्य प्रतिभागियों का चयन 10 से 12 सितंबर तक किया जाएगा। यह ऑडिशन उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय अर्की में रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होंगे।ऑडिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुने गए कलाकारों को फोन के जरिए जानकारी दे दी जाएगी। मेला कमेटी ने स्थानीय और प्रतिभावान कलाकारों से अपील की है कि वे तय समय पर पहुंचकर ऑडिशन में हिस्सा लें और मेले की सांस्कृतिक संध्याओं की रौनक बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *