लाइव हिमाचल/सोलन : राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर, सोलन में राष्ट्रीय खेल दिवस–2026 का आयोजन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के खेल क्लब द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल थीं, जबकि कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. पी.डी. कौशल रहे। कार्यक्रम का समन्वय महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. जगदेव चंद शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना तथा अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग एवं खेल भावना जैसे जीवन-मूल्यों को विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम, लेमन रेस, रस्साकशी (Tug of War) तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में कैरम (महिला वर्ग) में तनिशा एवं यामिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गरिमा एवं निहारिका उपविजेता रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक एवं काजल विजेता बने। वॉलीबॉल में चिराग एवं उनकी टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि मयंक एवं उनकी टीम उपविजेता रही।
लेमन रेस में मीनाक्षी ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय तथा कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी के महिला वर्ग में अंजलि एवं उनकी टीम विजेता तथा दीवांशी एवं उनकी टीम उपविजेता रही। वहीं पुरुष वर्ग में अजय एवं उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चिराग एवं उनकी टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता गोयल, प्राचार्या, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताया तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वही कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. सतीश नेगी, डॉ. राम लाल भारद्वाज, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. पंकज चंडक, प्रोफेसर हिमांशी गर्ग, प्रोफेसर अक्षी प्रियदर्शिनी, श्रीमती पूनम शर्मा, श्री विक्रांत ठाकुर तथा श्री हेम राज ठाकुर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल प्रभारी डॉ. जगदेव चंद शर्मा, आयोजन सचिव डॉ. पी.डी. कौशल तथा महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संदेश के साथ हुआ।





