लाइव हिमाचल/सोलन: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज बूथ कैंथड़ी में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए अमर शहीद दिलाराम जी के स्मारक पर तिरंगा फहराया गया। समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शहीद दिलाराम जी के परिवार को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में सोलन जिला प्रभारी राजपाल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला सचिव नेहा ठाकुर, कैंथड़ी बूथ अध्यक्ष हरमिंदर ठाकुर, चेवा बूथ अध्यक्ष मदन ठाकुर, ग्राम पंचायत कोरो कैंथड़ी प्रधान पदमा, वार्ड सदस्य नेकराम व सविता ठाकुर, महिला मोर्चा महामंत्री बीना ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल सचिव विकास ठाकुर, शहीद परिवार से आशा देवी जी, सुनील ठाकुर व अनिल ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम सिंह ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, चैन सिंह ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, प्रताप सिंह ठाकुर, पूर्व सैनिक शेर सिंह ठाकुर, सैनिक ऋषिपाल ठाकुर, विनय ठाकुर, आदित्य ठाकुर, सन्नी ठाकुर तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।





