Home » Uncategorized » सोलन: ग्राम पंचायत डांगरी में ध्वजारोहण के साथ आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा, बांटे गए पौधे…

सोलन: ग्राम पंचायत डांगरी में ध्वजारोहण के साथ आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा, बांटे गए पौधे…

लाइव हिमाचल/सोलन: ग्राम पंचायत डांगरी में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह के दौरान ध्वजारोहण के उपरांत एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ-साथ क्षेत्र के पूर्व सैनिकों रिखी राम, हीरा नंद ठाकुर और ओम प्रकाश—को राष्ट्रसेवा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए ‘हर घर हरियाली’ की पहल के तहत उपस्थित सभी ग्रामीणों को पौधारोपण एवं उनकी नियमित देखभाल के संकल्प के साथ पौधे वितरित किए गए। ग्राम सभा में पंचायत के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी पर चर्चा करते हुए पंचायत प्रधान भूपेन्द्र ठाकुर (सन्नी) ने ग्रामीणों व पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र निर्माण तथा अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *