Home » Uncategorized » हिमाचल में सिंथेटिक ड्रग्स की चुनौती: एएसपी सोलन ने पुलिस के ‘ड्रग फ्री ऐप’ और टोल-फ्री नंबर की दी जानकारी

हिमाचल में सिंथेटिक ड्रग्स की चुनौती: एएसपी सोलन ने पुलिस के ‘ड्रग फ्री ऐप’ और टोल-फ्री नंबर की दी जानकारी

लाइव हिमाचल/अशोक वर्धन/सोलन: विश्व युवा दिवस के अवसर पर सोलन में जिला कल्याण विभाग और ज्ञान-विज्ञान समिति द्वारा ‘नशा भगाओ, युवा बचाओ’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और आगाह किया कि “चिट्टे की तरफ बढ़ता कदम, मौत की तरफ ले जाता है।” उन्होंने धूम्रपान को नशे का प्रवेश द्वार बताते हुए सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताई और खुलासा किया कि हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के 50 प्रतिशत से अधिक मामले ड्रग्स से संबंधित हैं। कार्यक्रम में युवाओं को जागरूक करने के साथ ही पुलिस के ‘ड्रग फ्री ऐप’ और टोल-फ्री नंबर की जानकारी दी गई, ताकि पहचान गुप्त रखकर नशा तस्करों की सूचना दी जा सके। इस दौरान ज्ञान-विज्ञान समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. बी.एस. पंवार और जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *