Home » Uncategorized » राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में NSS का दो दिवसीय स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान संपन्न

राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में NSS का दो दिवसीय स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान संपन्न

लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर (जिला सोलन) की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 11 और 12 अगस्त 2026 को दो दिवसीय स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल की प्रेरणा और NSS कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. पंकज चांडक व हिमांशी गर्ग के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परिसर की सफाई, जल निकासी (ड्रैनेज) की दुरुस्ती और पौधारोपण का रखरखाव करना रहा। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने मानसून में जलभराव रोकने के लिए नालियों की सफाई की तथा पूर्व में रोपे गए पौधों की निराई-गुड़ाई कर उनके नियमित संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप लीडर रोनक, शुभम, आदर्श, अजय व उषा के साथ सहआचार्य डॉ. सतीश नेगी, डॉ. पी.डी. कौशल, डॉ. पल्लवी, डॉ. मालविका, डॉ. आर.एल. भारद्वाज, डॉ. संजीव कुमार, प्रो. अक्षी प्रियदर्शिनी, पुस्तकालयाध्यक्ष सुश्री पूनम, विक्रांत और कृष्ण सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *