लाइव हिमाचल/सोलन : सोलन जिला की अर्की तहसील के धानोघाट में हिमाचल प्रदेश भू-व्यवस्था संयुक्त पटवारी-कानूनगो संघ के राज्यस्तरीय चुनाव नायब तहसीलदार, एस.एन.टी. वाकनाघाट शमशेर ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुए। इसमें ओंकार चंद शर्मा को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद मेहता और चेतराम पाल को महासचिव चुना गया। इसके अलावा धर्मेन्द्र सिंह एवं मोहित सूद को उपाध्यक्ष, सह सचिव पंकज शर्मा, संगठन सचिव टीके राम, प्रेस सचिव एवं मीडिया प्रभारी बलवान सांख्यान एवं विजय कुमार, कोषाध्यक्ष संतराम कानूनगो, सलाहकार शिशुपाल कानूनगो और मुख्य संरक्षक भारत भूषण को चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओंकार चंद शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ सदैव कर्मचारियों के हितों की रक्षा, विभागीय समन्वय तथा संगठन की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से एकजुट होकर संघ को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भू व्यवस्था मंडल शिमला के अध्यक्ष राजेश तोमर, महासचिव प्रेम सापटा एवं कांगड़ा भू व्यवस्था मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र विशेष तौर पर उपस्थित रहे।





