Home » Uncategorized » सोलन में चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: नालागढ़ और हरियाणा के युवकों से 10.13 ग्राम हेरोइन बरामद…

सोलन में चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: नालागढ़ और हरियाणा के युवकों से 10.13 ग्राम हेरोइन बरामद…

लाइव हिमाचल/सोलन: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई यानी SIU की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 14 जून, 2026 को मिली एक गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सोलन के एक फ्लैट में दबिश दी, जहाँ तलाशी के दौरान वहां रह रहे दो युवकों के कब्जे से 10.13 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नालागढ़ के 23 वर्षीय अभिषेक चंदेल और हरियाणा के सोनीपत निवासी 28 वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस बड़ी रिकवरी को लेकर पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस (ND&PS) अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 132/2026 दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी गई है। गहन पूछताछ के बाद आज 15 जून को दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस ने आरोपियों का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान अब पुलिस इन तस्करों से मादक पदार्थ के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज, उनकी पूरी सप्लाई चेन और इस काले कारोबार से जुड़े नेटवर्क को खंगालने में जुटी है, साथ ही इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *