Home » Uncategorized » दाडलाघाट पुलिस की नाकाबंदी के दौरान सफलता, 1.06 ग्राम हेरोइन के साथ सोलन और बिलासपुर के 5 आरोपी काबू…

दाडलाघाट पुलिस की नाकाबंदी के दौरान सफलता, 1.06 ग्राम हेरोइन के साथ सोलन और बिलासपुर के 5 आरोपी काबू…

लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन जिले के पुलिस थाना दाडलाघाट की टीम ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिनांक 12 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने लिंक रोड क्यारड़ में नाकाबंदी की थी। चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका गया। जब वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो उसमें सवार 5 युवकों के कब्जे से 1.06 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ सहित उक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ चिल्लू पुत्र श्री हरी सिंह (निवासी गांव क्यारड़, डाकघर भराड़ीघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन), गोपाल पुत्र शिव राम (निवासी गांव निहारखण्ड वासला, डाकघर ब्रह्मपुखर, तहसील सदर, जिला बिलासपुर), मेहर सिंह पुत्र राजपाल (निवासी गांव लोहारड़ा, डाकघर दयोथ, तहसील सदर, जिला बिलासपुर), नीरज पुत्र  नीमचन्द (निवासी गांव दसेरन, डाकघर भराड़ीघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन) तथा हेमन्त कुमार पुत्र गोरखा राम (निवासी गांव कोटला, डाकघर हनुमान बड़ोग, तहसील अर्की, जिला सोलन) के रूप में हुई है। एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है और अन्वेषण के दौरान उक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। पकड़े गए पांचों आरोपियों से गहन पूछताछ करने के उपरांत बीएनएसएस (BNSS) की धारा 35(3) के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी कर उन्हें पाबंद किया गया है। वर्तमान में पुलिस द्वारा आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, और मामले में संलिप्त अन्य संदिग्ध व्यक्तियों सहित नशीले पदार्थ के मुख्य स्रोत एवं इसकी आपूर्ति श्रृंखला के संबंध में भी गहन अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *