Home » Uncategorized » US मिसाइल हमला: “धमाके के बाद जिंदा था बेटा,” आदित्य के पिता ने बयां की आखिरी पलों की दास्तां…

US मिसाइल हमला: “धमाके के बाद जिंदा था बेटा,” आदित्य के पिता ने बयां की आखिरी पलों की दास्तां…

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का भालू गांव… जहां आज हर आंख नम है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की आग ने इस गांव के एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां खाक कर दी हैं। महज 23 साल के मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे। अमेरिकी हमले की चपेट में आए जहाज पर सवार आदित्य की मौत के बाद से, माता-पिता और बुजुर्ग दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। दुखों के इस पहाड़ के बीच, बदहवास परिजन अब सिर्फ अपने लाडले के पार्थिव शरीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आदित्य के पिता राजेश शर्मा को मस्कट एंबेसी से मिली जानकारी के मुताबिक, मिसाइल अटैक के बाद आदित्य के सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे इलाज के लिए दूसरे कार्गो में शिफ्ट भी किया गया, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गया। फिलहाल उसका शव मस्कट में ही है। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आदित्य के चाचा हिमांशु शर्मा ने कंपनी के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कंपनी जहां जहाज के खड़े होने की बात कह रही थी, वहीं आदित्य ने पिता को बताया था कि जहाज ईरान की तरफ बढ़ रहा था। संवेदनशील वॉर-जोन होने के बावजूद जहाज पर सुरक्षा गार्ड्स क्यों नहीं थे? डीजी शिपिंग (DG Shipping) ने अब इस पूरे मामले की गहन जांच का भरोसा दिया है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और इस बेबस परिवार को इंसाफ मिल सके।

उधर, भालू गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है. बड़ी संख्या में लोग परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं. हालांकि परिवार की निगाहें अब उस पल पर टिकी हैं, जब आदित्य का पार्थिव शरीर अंतिम विदाई के लिए अपने घर पहुंचेगा. आदित्य अपने माता-पिता की एक इकलौता बेटा था. पिता जालंधर में बिजनस करते हैं और वहीं से आदित्य की पढ़ाई हुई थी. उसने करीब आठ महीने पहले ही नौकरी ज्वाइन की थी. आदित्य के चाचा संजीव लखनपाल ने बताया कि जब आदित्य के बारे में पता चला तो उन्हें बहुत दुख हुआ है. राजीव शर्मा ने बताया कि आदित्य जल्द ही घर आने वाला था.  आदित्य के दादा अशोक कुमार बताया कि उनका एक ही पोता था. चचेरे भाई ने सुरेश शर्मा सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके भाई का शव भारत लाया जाए. अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध में ओमान तट के पास अमेरिकी ने एक जहाज पर मिसाइल से हमला किया था. नादौन के गांव भालू के रहने वाले आदित्य समेत इसमें तीन भारतीयों की मौत हो गई है. आदित्य शर्मा ने नवंबर 2025 में ही मर्चेंट नेवी ज्वाइन की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *