Home » Uncategorized » मंडी शर्मसार: भाई-बहन का पवित्र रिश्ता कलंकित; 14 वर्षीय भाई पर सगी बहन से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता गर्भवती

मंडी शर्मसार: भाई-बहन का पवित्र रिश्ता कलंकित; 14 वर्षीय भाई पर सगी बहन से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता गर्भवती

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक ऐसी खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक कलयुगी भाई पर अपनी ही 15 वर्षीय सगी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है। इस पवित्र रिश्ते के कलंकित होने का सनसनीखेज खुलासा तब हुआ, जब तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और जांच में डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के बाद जब परिजनों ने पूछताछ की, तो पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई कि कैसे उसका 14 वर्षीय छोटा भाई पिछले 3-4 महीनों से डरा-धमकाकर उसकी आबरू से खेल रहा था। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी सदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी विनोद कुमार के अनुसार, चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है, वहीं गहरे सदमे में डूबी पीड़िता की विशेष काउंसिलिंग भी करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *