Home » Uncategorized » हिमाचल की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा CSIR-IHBT संस्थान, विज्ञान आधारित विकास हमारी प्राथमिकता: सांसद सुरेश कश्यप

हिमाचल की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा CSIR-IHBT संस्थान, विज्ञान आधारित विकास हमारी प्राथमिकता: सांसद सुरेश कश्यप

शिमला: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के पालमपुर स्थित CSIR-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (IHBT) दौरे का चौतरफा स्वागत हो रहा है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल हिमाचल, बल्कि पूरे हिमालयी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने की क्षमता रखता है। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा संस्थान के अनुसंधान कार्यों, स्टार्टअप्स और स्वदेशी उत्पादों की सराहना करना यह साफ दर्शाता है कि मोदी सरकार हिमालयी राज्यों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विज्ञान और नवाचार आधारित विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि IHBT द्वारा चलाए जा रहे अरोमा मिशन, फ्लोरीकल्चर, और कृषि आधारित अनुसंधानों से स्थानीय किसानों, बागवानों और युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ रही है, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमिता को भी भारी बढ़ावा मिल रहा है।विशेष रूप से, हाल ही में हुए 12 प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों को देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कश्यप ने कहा कि इससे प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीक का सीधा लाभ उद्योगों और आम नागरिकों तक पहुँचेगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “लैब टू लैंड” और “लैब टू मार्केट” के विजन को धरातल पर उतारने जैसा है। सांसद ने डॉ. जितेंद्र सिंह और IHBT के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह संस्थान विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देगा और हिमाचल प्रदेश विज्ञान, अनुसंधान व स्टार्टअप के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *