Home » Uncategorized » हिमाचल में डॉक्टरों की छुट्टियों पर चली सरकारी कैंची! 11 दिन का अवकाश घटा, एकेडमिक लीव भी हुई बेहद कम।

हिमाचल में डॉक्टरों की छुट्टियों पर चली सरकारी कैंची! 11 दिन का अवकाश घटा, एकेडमिक लीव भी हुई बेहद कम।

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के डॉक्टरों के लिए एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने एक नया फरमान जारी करते हुए 1 अप्रैल 2026 के बाद तैनात हुए सहायक आचार्यों यानी असिस्टेंट प्रोफेसर्स की छुट्टियों में सीधे 11 दिन की कटौती कर दी है। अब इन डॉक्टरों को साल में 46 दिन के बजाय महज 35 दिन की छुट्टियां ही मिलेंगी, जिसमें गर्मियों की 7 और सर्दियों की 28 छुट्टियां शामिल हैं। इतना ही नहीं, सरकार ने डॉक्टरों के विकास के लिए मिलने वाली ‘एकेडमिक लीव’ पर भी कैंची चला दी है, जिसे 25 दिन से घटाकर सिर्फ एक हफ्ता यानी 7 दिन कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों में भारी आक्रोश है और विरोध के सुर तेज हो गए हैं। एआईएमएसएस चमियाना फैकल्टी एसोसिएशन के महासचिव डॉ. यशवंत वर्मा ने इसे डॉक्टरों के साथ सरासर अन्याय बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस फैसले से मेडिकल कॉलेजों की परीक्षाओं और एकेडमिक गतिविधियों पर बुरा असर पड़ेगा, क्योंकि अब डॉक्टर रिसर्च और दूसरी रूटीन एक्टिविटीज के लिए दूसरे कॉलेजों में नहीं जा पाएंगे। एसोसिएशन ने सरकार से इस फैसले पर तुरंत पुनर्विचार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *