शिमला: हिमाचल प्रदेश में महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। निजी कंपनियों के बाद अब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ यानी ‘मिल्कफेड’ ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले के बाद खुला दूध अब 51 से बढ़कर 53 रुपये, और पैकेट बंद दूध 55 से बढ़कर 57 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। मिल्कफेड के चेयरमैन बीएस ठाकुर के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ी है, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा। महंगाई का यह झटका यहीं नहीं थमा; डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण देश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ‘नालागढ़’ और ‘गगरेट ट्रक यूनियन’ ने भी माल भाड़े में भारी बढ़ोतरी कर दी है। महंगाई का यह झटका यहीं नहीं थमा; डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण देश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ‘नालागढ़’ और ‘गगरेट ट्रक यूनियन’ ने भी माल भाड़े में भारी बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता और चेन्नई जैसे रूटों पर अब ट्रक का किराया हज़ारों रुपये महंगा हो गया है। एक तरफ टोल टैक्स और ट्रकों में इस्तेमाल होने वाले यूरिया के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस माल भाड़े के बढ़ने से उद्योगों पर सीधा असर पड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में आम जरूरत के सामान और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतें भी तेजी से बढ़ सकती हैं।





