शिमला: हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में मतगणना के बाद अब नतीजे सामने आने लगे हैं और शुरुआती परिणामों ने सभी को चौंका दिया है। सबसे बड़ा उलटफेर मनाली में देखने को मिला है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। मनाली नगर परिषद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने क्लीन स्वीप किया है। यहां की सभी सातों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने एकतरफा जीत दर्ज कर कांग्रेस को करारा झटका दिया है। कांग्रेस का यहाँ खाता भी नहीं खुल सका। दूसरी तरफ, धर्मशाला नगर निगम की बात करें, तो वहां भी मतदान को लेकर लोगों में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, धर्मशाला में कुल 60.01 (साठ दशमलव शून्य एक) प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब यहाँ भी नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार है।
निरमंड, चाैपाल, नेरवा, कोटखाई नगर पंचायत में ये रहा परिणाम
निरमंड नगर पंचायत के सात में से पांच वार्ड में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते। नगर पंचायत नेरवा के सात वार्डों में से चार वार्ड में प्रत्याशी सर्वसम्मति से चुन लिए गए थे। शेष तीन वार्डों में हुए चुनावों में एक पर भाजपा समर्थित और दो पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। नगर पंचायत कोटखाई की कुल सात सीटों में से पांच सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। चुनाव में जीतने के बाद भाजपा नेता चेतन बरागटा भी विजयी प्रत्याशियों के साथ कोटखाई में मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत चौपाल में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने सात में से पांच वार्डों में जीत दर्ज की। दो वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है।
सोलन शहरी निकायों में किस पार्टी के समर्थितों को मिली जीत
नगर परिषद कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
परवाणू 4 5 0
नालागढ़ 1 7 1
नगर पंचायत कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
अर्की 3 4 0
कंडाघाट 2 4 1
ऊना जिले में किस दल को कितनी सीटें
नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा
बीजेपी 4
कांग्रेस 3
निर्दलीय 2
नगर परिषद संतोषगढ़
बीजेपी 6
कांग्रेस 3
नगर पंचायत गगरेट
बीजेपी 6
कांग्रेस 0
निर्दलीय 1
नगर पंचायत अंब
बीजेपी 4
कांग्रेस 2
निर्दलीय 3
नगर पंचायत दौलतपुर चौक
बीजेपी 2
कांग्रेस 5
निर्दलीय 0
नगर पंचायत टाहलीवाल
बीजेपी 5
कांग्रेस 2
निर्दलीय 0
वहीं आज दशकों पुराना इतिहास बदल गया और कांग्रेस का वो अभेद्य किला ढह गया जिसे ढहाना नामुमकिन माना जाता था। जी हां, हम बात कर रहे हैं रामपुर की। रामपुर नगर परिषद में भाजपा ने वो कर दिखाया है जो आज तक नहीं हुआ था। कांग्रेस के इस पारंपरिक गढ़ में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अपना परचम लहरा दिया है।
भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पदम स्कूल रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता कौल सिंह नेगी की अगुवाई में जश्न मनाया। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कौल सिंह को कंधों पर उठाकर पदम छात्र स्कूल पहुंचाया और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने 9 में से 5 पदों पर जीत दर्ज की। नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस समर्थित दीपना नेगी ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर दो से भाजपा समर्थित रोहित नेगी, वार्ड नंबर तीन में कांग्रेस समर्थित जय श्री, वार्ड 4 से कांग्रेस समर्थित करण शर्मा, वार्ड नंबर पांच से भाजपा समर्थित नितिका गुप्ता, वार्ड नंबर छह से भाजपा समर्थित उमा देवी, वार्ड नंबर सात से भाजपा समर्थित सुंदर लाल, वार्ड नंबर आठ से भाजपा समर्थित चंद्रप्रभा, वार्ड नंबर नाै से विशेषर लाल जीते।
कुल्लू जिले में इनकी हुई जीत
नगर परिषद कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
कुल्लू 3 3 5
मनाली 0 7 0
नगर पंचायत कांग्रेस समर्थित भाजपा समर्थित अन्य
भुंतर 4 3 0
बंजार 5 2 0
वहीं बिलासपुर जिले की नगर पंचायत तलाई के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव परिणामों में भाजपा ने सात में से पांच वार्डों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को दो वार्डों में सफलता मिली। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी उम्मीदवारों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। वार्ड नंबर एक से सरोज कुमारी, वार्ड नंबर दो से सुनीता रानी, वार्ड नंबर तीन से नंद लाल, वार्ड नंबर चार से बलवीर, वार्ड नंबर पांच से चमन लाल सोनी, वार्ड नंबर छह से पूजा कुमारी और वार्ड नंबर सात से सुलोचना विजेता घोषित हुईं। वहीं अगर बात करे नाहन की वहां नाहन के वार्ड नंबर दो (हरिपुर) के मतों की गिनती का आधिकारिक परिणाम घोषित हो गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को 758 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी दूसरे स्थान पर रहे भाजपा समर्थित मनीष को कुल 718 वोट मिले। इस चुनाव में 11 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। वार्ड में कुल 1487 वैध मत दर्ज किए गए। नगर परिषद नाहन के चुनाव के नतीजे शुरू हो गए हैं। वार्ड नंबर एक से कांग्रेस समर्थित कपिल गर्ग उर्फ मोंटी ने भाजपा समर्थित सुभम सैनी को 280 मतों से हराया। इस दौरान उनके समर्थन में नारेबाजी करते हुए खुशी जाहिर की।
कहते हैं कि राजनीति में एक वोट भी सरकार बना और गिरा सकता है, और यही नजारा आज कुल्लू नगर परिषद के वार्ड नंबर दो में देखने को मिला। यहाँ मुकाबला इतना कड़ा था कि आखिरी वोट की गिनती तक किसी की धड़कनें थमी नहीं थीं। मतगणना पूरी होने के बाद जब आधिकारिक आंकड़े सामने आए, तो हर कोई हैरान रह गया।नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर दो में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। यहाँ महज 1 वोट से उम्मीदवार की किस्मत का फैसला हुआ है और इस कड़े मुकाबले में बाजी मारी है कुब्जा ठाकुर ने। आइए आपको दिखाते हैं कि कैसे यहाँ ‘नोटा’ ने पूरा खेल पलट दिया।
नगर पंचायत भोटा में व्यापार मंडल और कांग्रेस ने मिलकर साझा मोर्चा गठित कर चुनाव लड़ा है। तीन सीट पर कांग्रेस समर्थित व चार सीट पर साझा मोर्चा के प्रत्याशी थे।
वार्ड का नाम विजेता प्रत्याशी
वार्ड-1 रविदासनगर सरोज कुमारी(साझा मोर्चा)
वार्ड-2 इंदिरानगर अश्वनी कुमार( भाजपा)
वार्ड-3 कृष्णानगर रिंका देवी ( भाजपा)
वार्ड-4 नारायणनगर मनोरमा शर्मा(साझाा मोर्चा)
वार्ड-5 राजीवनगर रंजना कतना(साझा मोर्चा)
वार्ड-6 लोहियानगर बलदेव सिंह( कांग्रेस)
वार्ड-7 ज्वालानगर अनिल कुमार( भाजपा)
जोगिंद्रनगर में बड़ा सियासी उलटफेर; ढह गए दिग्गजों के किले, दो पूर्व अध्यक्ष भी चुनाव हारे
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के चुनाव परिणामों में इस बार बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला। कई दिग्गज नेताओं को मतदाताओं ने नकार दिया। दो पूर्व अध्यक्षों, एक पूर्व उपाध्यक्ष समेत चार पूर्व पार्षद चुनाव हार गए। कई वार्डों में नए चेहरों ने जीत दर्ज कर नगर परिषद की राजनीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। वार्ड एक से लगातार तीन बार चुनाव जीतकर अध्यक्ष रह चुकीं ममता कपूर को इस बार हार का सामना करना पड़ा। जबकि प्यार चंद ने 216 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। कुल 376 मत पड़े, जिनमें एक वोट नोटा का रहा। वार्ड दो निचला गरोडू से पूर्व अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति भी चुनाव हार गईं। उन्हें केवल 14 वोट मिले। यहां पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमारी ने 298 मत लेकर जीत हासिल की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीमा शर्मा को 230 वोट मिले। वार्ड चार समलोट से चुनाव लड़ रहे नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 130 मत मिले, जबकि पूर्व पार्षद शिखा ने 255 वोट लेकर जीत दर्ज की। कुल 386 मत पड़े और एक वोट नोटा का रहा। वार्ड तीन कॉलेज क्षेत्र से पूर्व पार्षद कमला देवी भी चुनाव हार गईं। उन्हें 44 वोट मिले, जबकि अनिता देवी ने 261 मत लेकर जीत हासिल की। कुल 313 मतों में आठ नोटा के रहे। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। वार्ड छह में युवा प्रत्याशी गुरध्यान ने उन्हें करारी शिकस्त दी। राजीव कुमार को 79 वोट मिले, जबकि गुरध्यान ने 321 मत हासिल किए। कुल 404 मतों में चार वोट नोटा के शामिल रहे। वार्ड पांच अप्पर सेरी में दो महिला प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां चंद्ररेखा ने 235 मत लेकर जीत दर्ज की, जबकि शिवाली को 134 वोट मिले। कुल 375 मत पड़े और छह वोट नोटा के रहे। वार्ड सात शानन में निवर्तमान पार्षद शीला देवी और पूर्व पार्षद निर्मला देवी दोनों को हार का सामना करना पड़ा। यहां रीतू देवी ने जीत हासिल की। कुल 526 मतों में निर्मला देवी को 93, शीला देवी को 83 और विजयी प्रत्याशी रीतू देवी को 211 वोट मिले।
नगर परिषद मनाली में सभी सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते
नगर परिषद मनाली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। सभी सात सीटों पर भाजपा समर्थिंत प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं धर्मशाला नगर निगम चुनाव के लिए कुल 60.01 मतदान हुआ है।
नगर परिषद सुजानपुर के सात, आठ व नाै नंबर वार्ड में ये जीते
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड सात से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। नीलम (कांग्रेस) को222 मधु(भाजपा) को 190 वोट मिले। वार्ड नंबर आठ से आजाद वीना धीमान विजयी हुईं। ज्योति शर्मा(भाजपा) को 137, सीमा सरोच(कांग्रेस) को 20 और वीना धीमान (आजाद) को186 मत मिले। एक प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई। वार्ड नंबर नाै से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी महाजन 251 वोट हासिल कर विजयी रहीं। सरिता जैन(आजाद) को 191 मत मिले।
नगर परिषद सुजानपुर में ये उम्मीदवार जीते
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर चार से आजाद प्रत्याशी विनय चौधरी जीते हैं। कमलेश चौधरी(भाजपा) को 96, अमन चौधरी(आजाद) 34, विनय चौधरी (आजाद) 235 व संजय चौधरी(आजाद) को 136 वोट मिले। वहीं वार्ड नंबर पांच में भाजपा विजेता की शिवानी ठाकुर ने 230 वोट लेकर जीत दर्ज की। अनिता कुमारी(कांग्रेस) को 188 व प्रिया (आजाद) को 224 वोट मिले। वार्ड नंबर छह में प्रोमिला देवी (आजाद) ने 158 वोट लेकर जीत दर्ज की। अनिता मेहरा(भाजपा) 130, बिंदु शर्मा(कांग्रेस) 79 व बिंदु ठाकुर(आजाद) को 67 वोट मिले। उधर, नगर परिषद मनाली के पांच वार्ड मे भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। जबकि दो में मतगणना चल रही है।
सोलन व सिरमाैर में 3 बजे के बाद भी होता रहा मतदान
नगर निगम सोलन के चुनाव में शनिवार को कुछ बूथों पर दोपहर 3:20 तक मतदान होता रही। जो मतदाता तीन बजे तक लाइनों में लगे थे, उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शहर में मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह रहा। वहीं सिरमाैर जिला में नगर निकायों में भी 3 बजे के बाद भी मतदान हुआ। नाहन के 13 जबकि पांवटा साहिब के 15 मतदान केंद्रों में मतदाता लाइनों लगे रहे। 3 बजे तक जो मतदाता मतदान के लिए पहुंचे थे, उन्होंने मतदान किया।