Home » Uncategorized » West Bengal CM Oath Ceremony Live: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, PM मोदी की मौजूदगी में ली शपथ

West Bengal CM Oath Ceremony Live: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, PM मोदी की मौजूदगी में ली शपथ

West Bengal New CM Oath Live: शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में कम से कम 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता पहुंचे हैं। बीजेपी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हारने वाले दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा कल ही पेश कर दिया था। मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही टीएमसी के 15 साल का शासन खत्म हो गया है और पहली बार बंगाल में बीजेपी का सियासी सूर्योदय हुआ है।

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

चुनाव के वक्त ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया था कि वह शपथ ग्रहण समारोह में फिर से बंगाल आएंगे। पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा किया और इस समारोह में शिरकत की। शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पांव छुए और सिर झुकाया। इस कार्यक्रम के लिए 1 हजार से ज्यादा वीवीआईपी कार्ड भेजे गए थे। इसके अलावा 9 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया। साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शपथ ग्रहण का पंडाल खचाखच भरा हुआ था। गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *