सोलन: नगर परिषद परवाणू के लिए निर्वाचन-2026 में वार्ड नम्बर 01 से वार्ड नम्बर 09 के लिए उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी परवाणू ने दी।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर-1 से नंदनी सूद, निवासी एल.आई.जी.-108, सैक्टर-1, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा मीनाक्षी शर्मा, निवासी एच.आई.जी. 246, सैक्टर-1, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 से रजनी, निवासी एल.आई.जी.-76, सैक्टर-1, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा लखविन्द्र सिंह, निवासी ब्लॉक नम्बर-17, बी-1, शांति विहार, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 से अमित कुमार, निवासी ए-3, ब्लॉक-3, सैक्टर-3, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, चैन सिंह, निवासी नज़दीक अग्निशमन विभाग, सैक्टर-3, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा मोहन लाल, निवासी ई.डब्ल्यू.एस., मकान नम्बर-4, सैक्टर-6, परवाणू को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 से राम ध्यान सिंह, निवासी एल.आई.जी., 112, बी-8, सैक्टर-4, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा संजय यादव, निवासी मकान नम्बर 11, सैक्टर-1ए, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 से रेनू सूद, निवासी ए-3, ब्लॉक-63, सैक्टर-6, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा सुषमा गुप्ता, निवासी 34/ए-3, सैक्टर-6, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 से ठाकुर दास शर्मा, निवासी एच.आई.जी.-38, सैक्टर-4, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा पुनीत कपूर, निवासी एच.आई.जी.-61, सैक्टर-4, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 से प्रेम लता, निवासी एम.आई.जी.-197, बी-16, सैक्टर-4, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा सीमा पराशर, निवासी एम.आई.जी.-327, ब्लॉक-26, सैक्टर-4, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-8 से अनुराधा शर्मा, निवासी एम.आई.जी.-147ए, सैक्टर-4, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा मोनिशा शर्मा, निवासी मकान संख्या 218बी, सैक्टर-4, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद परवाणू वार्ड नम्बर-9 से ऋचा शर्मा, निवासी प्लाट नम्बर-60, सैक्टर-1, परवाणू को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा निशा शर्मा, निवासी मकान नम्बर 10ए, सैक्टर-1ए, परवाणू को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।





