Home » Uncategorized » पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्टः जिस सीट पर सीएम सुक्खू ने किया था प्रचार, वहां कांग्रेस प्रत्याशी का क्या हाल ?

पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्टः जिस सीट पर सीएम सुक्खू ने किया था प्रचार, वहां कांग्रेस प्रत्याशी का क्या हाल ?

Oplus_131072

शिमला : देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित किए जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल के नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है और यहां पर भाजपा प्रचंड बहुमत की और बढ़ती नजर आ रही है. अहम बात है कि ममजा बर्नजी के लिए अब तक नतीजे किसी झटके से कम नहीं हैं. हालांकि, पश्चिम बंगाल के नतीजों में कांग्रेस को भारी निराशा देखने को मिल रही है. दोपहर तक के आए रुझानों में कांग्रेस का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है. अहम बात है कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर ने भी पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार किया था. वह कोलकाता में 18 अप्रैल को चुनाव प्रचार के लिए गए थे और चौरांगी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे थे. हालांकि, सीट पर अब तक रुझान कांग्रेस के निराशा जनक हैं, क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी मानस सरकार के लिए प्रचार किया था और वोट की अपील की थी. हालांकि, सोमवार को मतगणना में 8वें राउंड की गिनती तक इस सीट ममता की प्रत्याशी बंदोपाध्याय नयना लीड कर रही हैं और उन्हें अब तक 21591 वोट मिले हैं और वे 2692 मतों से आगे चल रही हैं. इसके अलावा, दूसरे स्थान पर भाजपा के संतोष पाठक चल रहे हैं और उन्हें अब तक 18899 वोट मिल चुके हैं. तीसरे स्थान पर सीपीआईएम के उम्मीदवार बसु सजय बासू हैं और उन्हें 1026 वोट मिले हैं.  कांग्रेस के मानस कार को महज 636 वोट अब तक मिले हैं और उनकी करारी हार होने के आसार हैं और जमानत जब्त हो जाएगी. मानस सरकार के लिए ही सीएम सुक्खू ने प्रचार और वोट मांगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *