Home » Uncategorized » शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गई गरिमामय विदाई; राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद…

शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गई गरिमामय विदाई; राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद…

शिमला: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का पाँच दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरा आज संपन्न हो गया। शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस भावभीनी विदाई के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रपति ने प्रस्थान से पहले सभी का आभार व्यक्त किया। हेलीपैड पर राष्ट्रपति को विदा करने के लिए पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी समेत प्रशासन और सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। शिमला से प्रस्थान करने से ठीक पहले, राष्ट्रपति ने आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) का दौरा भी किया। यहाँ उन्होंने सेना की तैयारियों और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *