Home » Uncategorized » जम्मू से श्रीनगर तक शुरू हुई वंदे भारत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

जम्मू से श्रीनगर तक शुरू हुई वंदे भारत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रेल इतिहास में वीरवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 02601 वीरवार सुबह करीब 11 बजे जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन 20 आधुनिक कोचों के साथ लगभग 267 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा व राज्यसभा सदस्य सत शर्मा व गुलाम अली खटाना के अलावा जम्मू के गणमान्य शहरी भी मौजूद रहे। अब जम्मू से श्रीनगर के बीच यह वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा दो मई से यात्रियों के लिए आरंभ होगी। शनिवार से इस रूट पर दो जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और अधिक विकल्प मिलेंगे। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 26401/26402 और 26403/26404 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन जम्मू तवी तक बढ़ा दिया गया है, जोकि पहले कटड़ा तक था। दोनों ट्रेनें सप्ताह में छह दिन चलेंगी। ट्रेन संख्या 26401/26402 मंगलवार को और 26403/26404 बुधवार को नहीं चलेंगी। नई व्यवस्था के तहत ट्रेनों में 8 की जगह 20 कोच की रेक लगाई जाएगी। ट्रेनें पूरी तरह इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर आधारित होंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जम्मू तवी से श्रीनगर (26401): सुबह 6:20 बजे प्रस्थान, 11:10 बजे श्रीनगर पहुंच जाएंगी। यानि कुल 4 घंटे 50 मिनट का सफर होगा। वहीं, श्रीनगर से जम्मू तवी (26402): दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान, शाम 6:50 बजे जम्मू आगमन होगा। इसके मुख्य ठहराव संगड, रामनगर, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, रियासी, बनिहाल रेलवे स्टेशन होंगे। श्रीनगर से जम्मू तवी (26404): सुबह 8:00 बजे प्रस्थान, दोपहर 12:40 बजे जम्मू जम्मू रेलवे स्टेशन में पहुंच जाएंगी। जबकि जम्मू तवी से श्रीनगर (26403) के लिए दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान, शाम 6:00 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। इसका ठहराव केवल बनिहाल, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर ही होगा।

4 घंटे 50 मिनट में तय होगा सफर

WhatsApp Image 2026-04-30 at 11.23.59 AM

जम्मू-श्रीनगर के बीच करीब 266.66 किलोमीटर की दूरी दोनों ट्रेनें लगभग 4 घंटे 40 से 4 घंटे 50 मिनट में तय करेंगी। औसत गति 55 से 57 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत के संचालन के चलते कुछ अन्य ट्रेनों के समय में जून माह से बदलाव किया जाएगा।

दोनों वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से जम्मू-कश्मीर के बीच आवागमन तेज और सुविधाजनक होगा। इससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]