HPBOSE Result 2026 Date, Himachal Board 10th, 12th Results: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे अब जल्द ही घोषित होने वाले हैं. छात्र और उनके अभिभावक दोनों बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा के हवाले से बताया गया है कि तकनीकी दिक्कतों और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए रिजल्ट जारी करने की तारीख को थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार HPBOSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 मई 2026 के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं. रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी जिसमें पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी. 12वीं कक्षा 81,411 छात्र शामिल हुए थे वहीं 10वीं कक्षा में कुल 93,564 छात्र शामिल हुए.कुल मिलाकर इस वर्ष लगभग 1.84 लाख छात्रों के परिणाम जारी किए जाएंगे।
HPBOSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड बहुत आसानी से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे. तरीका इस प्रकार है:
1. हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
2. होमपेज पर Results टैब पर क्लिक करें.
3. वहां आपको HPBOSE 10th Result 2026 या HPBOSE 12th Result 2026 का लिंक दिखाई देगा.
4. उस लिंक पर क्लिक करें.
5. अब एक लॉगिन पेज खुलेगा जहां अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें.
6. सबमिट बटन पर क्लिक करें.
7. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट भी निकालकर रख लें.
मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद मार्कशीट में दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से जांच लें. अगर कोई गलती नजर आए तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें. मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे:
- छात्र का पूरा नाम और रोल नंबर
- विषयवार प्राप्त अंक (थ्योरी, प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट अलग-अलग)
- कुल प्राप्तांक और ओवरऑल प्रतिशत
- ग्रेडिंग
- रिजल्ट स्टेटस (पास / कंपार्टमेंट / फेल)
- स्ट्रीम और स्कूल से संबंधित जानकारी
HPBOSE में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
- थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे.
- अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा.
इन बातों का रखें ध्यान
- रिजल्ट जारी होने के समय बोर्ड की वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रह सकता है, इसलिए धैर्य रखें.
- रोल नंबर सही-सही दर्ज करें, छोटी-सी गलती भी रिजल्ट न दिखने का कारण बन सकती है.
- रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट की दो-तीन कॉपियां प्रिंट करके सुरक्षित रख लें.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा के लिए बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org को नियमित रूप से चेक करते रहें. जैसे ही बोर्ड रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा करेगा, वह जानकारी भी उपलब्ध करा दी जाएगी।





