Home » Uncategorized » राजधानी शिमला में गर्जना के साथ बारिश शुरू, तापमान में आई गिरावट

राजधानी शिमला में गर्जना के साथ बारिश शुरू, तापमान में आई गिरावट

शिमला: हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भी कई जगह मौसम खराब है। राजधानी शिमला की बात करें तो दोपहर बाद से काले बादल छाए हुए हैं और गर्जना के साथ हल्की बारिश की फुहार पड़ रही है। वहीं, प्रदेश में बुधवार को मौसम मिलाजुला रहा। शिमला, मनाली, सुंदरनगर में बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा कुल्लू और लाहौल में बारिश हुई। रोहतांग और कुंजम दर्रे समेत ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। खराब मौसम में भी बड़ी संख्या में सैलानी कोकसर पहुंचे और जमकर मस्ती की। चंबा में पांगी उपमंडल की ऊपरी चोटियों सुसार हिल्स, हुड़ान, गुम्मा, सुराल, सचे जोत में 12.7 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। डलहौजी, चंबा, भरमौर, तीसा, भटियात विस क्षेत्रों में हल्की बारिश ने लोगों को ठंडक देने का काम किया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार जताए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल में पांच मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में बुधवार सुबह के समय मौसम साफ रहा।  करीब 11 से एक बजे तक शहर में बूंदाबांदी हुई। शाम को मौसम साफ हो गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से बुधवार को गर्मी का असर कम रहा। बीते दिनों प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था जो दो दिन से बदले मौसम से घटकर 30 से 35 डिग्री तक आ गया है। पांच मई तक तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार कम हैं। उधर, मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर में 14.8, भुंतर में 12.9, कल्पा में 6.0, धर्मशाला में 20.6, ऊना में 19.0, नाहन में 16.7, सोलन में 12.7, मनाली में 10.9, कांगड़ा में 17.5, मंडी में 16.7 और बिलासपुर में 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]