कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से शादी रचाई है। दोनों का शादी के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों वीडियो में डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह शादी बंजार क्षेत्र के थरिम्बला गांव में हुए। 66 वर्षीय दूल्हे का नाम सोम देव है। दोनों की शादी को करीब 20 दिन चुके है। लेकिन अब शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दोनों हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सोम अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनसे एक महिला कुछ सवाल पूछती है। वो उनसे पूछती हैं कि आप दोनों क्या लगते हैं। इस पर सोमदेव अपनी लोकल भाषा में जवाब देते है। वो कहते हैं कि हम पति पत्नी है। इसके बाद महिला उनसे दोनों की उम्र पूछती है। इस पर सोमदेव कहते हैं कि मेरी उम्र 66 साल है और उनकी पत्नी की उम्र 35 साल है। हम दोनों ने 20 दिन पहले ही शादी रचाई है। इस दौरान महिला दोनों को कहती है कि खुश रहना है। वो बुजुर्ग की पत्नी से कहती है कि वह अपने पति की सेवा करे। इस पर युवती हां में जबाव देती है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सोम अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनसे एक महिला कुछ सवाल पूछती है। वो उनसे पूछती हैं कि आप दोनों क्या लगते हैं। इस पर सोमदेव अपनी लोकल भाषा में जवाब देते है। वो कहते हैं कि हम पति पत्नी है। इसके बाद महिला उनसे दोनों की उम्र पूछती है। इस पर सोमदेव कहते हैं कि मेरी उम्र 66 साल है और उनकी पत्नी की उम्र 35 साल है। हम दोनों ने 20 दिन पहले ही शादी रचाई है। इस दौरान महिला दोनों को कहती है कि खुश रहना है। वो बुजुर्ग की पत्नी से कहती है कि वह अपने पति की सेवा करे। इस पर युवती हां में जबाव देती है।





