ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भरवाईं में चिंतपूर्णी माता मंदिर के दर्शनों से लौट रहे दो लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई थी. इस घटना में लुधियाना के टैक्सी चालक रजनीश ऊर्फ पिंकू का निधन हो गया. पिंकू की अब एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वह मौत को लेकर कुछ कह रहा है. लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी के पिंकू (28) ने अपने इंस्टाग्राम पर हादसे से करीब एक घंटे पहले कुछ वीडियो शेयर की थी. पिंकू के परिवार में पत्नी और एक बेटी हैं और वह पेशे से वह पिंकू टैक्सी चलाता था. उसने कुछ के महीने पहले स्विफ्ट डिजाइर कार खरीदी थी और यह कार हादसे का शिकार हो गई. बुधवार को उसने घर पर कहा था कि वह सवारी लेकर माता चिंतपूर्णी मंदिर जा रहा है. अब तक दूसेर मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार, बुधवार को करीब तीन बजे यह हादसा हुआ था और इससे एक घंटे पहले पिंकू ने चार वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली. एक वीडियो में वह कहता है कि मेरे भाई जिंदगी में तुझसे कुछ नहीं मांगा, लेकिन आज मांगता हूं कि जिस दिन मैं मर जाऊं, उस दिन अर्थी उठाने वालों में एक कंधा तेरा भी हो. इसके अलावा एक और वीडियो में पिंकू गाने के साथ लिप्सिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में ईक दिन मैं नहीं होणा, तैनूं चैन मिल जाणा गाने के साथ एक्टिंग कर रहे हैं। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. जिसमें कार तेज रफ्तार में नजर आ रही है और काले रंग की इस गाड़ी का टायर घटना से कुछ सेंकेंड पहले फटता है और चिंगारी निकलती है. बाद में कार अनियंत्रित होकर सीधे फिल्मी सीन की तरह खाई में गिर जाती है। काले रंग की स्विफ्ट डिजायर इस गाड़ी का हिमाचल में एंट्री पर ओवरस्पीड का चालान भी ऑनलाइन कटा था. एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि मौके से दो शवों को निकाला गया था. एक शव गाड़ी में फंस गया था, जबकि दूसरा बाहर गिरा था. उन्होंने बताया कि टायर फटने से हादसा हुआ है।





