Home » Uncategorized » समरसता दिवस पर अधिवक्ता परिषद सोलन की संगोष्ठी संपन्न…

समरसता दिवस पर अधिवक्ता परिषद सोलन की संगोष्ठी संपन्न…

लाइव हिमाचल/सोलन: समरसता दिवस के उपलक्ष्य पर आज अधिवक्ता परिषद सोलन इकाई द्वारा जिला न्यायालय परिसर स्थित बार रूम में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत धर्म जागरण प्रमुख अजय ने उपस्थित अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व विभाग प्रचारक विवेक, प्रांत अध्यक्ष अविनाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष गगन शर्मा ने की व मंच संचालन इकाई सचिव नवीन द्वारा किया गया। वहीं संगोष्ठी में मोहित, विवेक, शुभम, प्रांशुल सहित लगभग 60 अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने समरसता के भाव को समाज में स्थापित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *