मंडी : हिमाचल प्रदेश के पूर्व दिग्गज मंत्री कौल सिंह ठाकुर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए थे और अब दोबारा एक बयान दिया है, जिसकी चर्चा हो रही है. मंडी जिले के द्रंग विधानसभा से विधायक रहे कौल सिंह ठाकुर ने एक जनसभा में बड़ा बयान दिया. अपनी ही सरकार ने नाराज चल रहे वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि लोग बोल रहे है कि मैं कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहा हूं. लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं कही नहीं जा रहा हूं। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है और साथ ही द्रंग की जनता ने आठ बार विधायक बनाया. हालांकि, अपनी हार का दर्द कौल सिंह के बयान में भी छलका और उन्होंने कहा कि अगर इस बार मुझे जनता ने जिताया होता तो, आज सुक्खू हिमाचल का सीएम नहीं होता. उन्होंने कहा कि जिताना जब बहुत जरूरी था, तब आपने ने मुझे हरा दिया और वह मामूली वोटों से हार गए. हाल ही में चंद रोज पहले कौल सिंह ने द्रंग में एक जनसभा में अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए थे औऱ कहा कि सीएम के आदेश भी अधिकारी नहीं मान रहे हैं. सीएम के अप्रूव्ड ऑर्डर तीन तीन महीने तक पेडिंग रहते हैं और जारी नहीं होते. कौल सिंह ने कहा था कि उन्होंने कुछ प्रिंसिपल की तैनाती की लिस्ट दी थी, जिसे पूरा नहीं किया गया। आपको बता दें कि कौल सिंह द्रंग से आठ बार विधायक रहे हैं. वहीं, इससे पहले, वीरभद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे. 2012 में वह सीएम पद की रेस में भी थे, लेकिन वीरभद्र सिंह के आगे उनकी दावेदारी ठहर नहीं पाई. वह 2022 में विधानसभा का चुनाव छोटे से मार्जिन से हार गए थे।





