Home » Uncategorized » ‘गलत दिशा में वाहन चलाना बड़ी लापरवाही, हिमाचल हाई कोर्ट हुआ सख्त,

‘गलत दिशा में वाहन चलाना बड़ी लापरवाही, हिमाचल हाई कोर्ट हुआ सख्त,

न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश राकेश कैंथला की खंडपीठ ने सरकार को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं कि वहां पर कोई अवैध तरीके से प्रतिबंधित प्रजातियों के पेड़ों का कटान न हो।

शिमला : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कहा कि लापरवाही या तेज गति से वाहन चलाने के दोषी व्यक्ति को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। कोर्ट ने सड़क दुर्घटना के मामलों में स्पष्ट किया है कि सड़क के दाहिनी ओर वाहन चलाना बड़ी लापरवाही है। कोर्ट ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि चालक को वाहन को सड़क के बाईं ओर यथासंभव चलाना चाहिए और विपरीत दिशा से आ रहे सभी वाहनों को अपनी दाहिनी ओर से गुजरने देना चाहिए। न्यायाधीश राकेश कैंथला ने दोषी बस चालक को दो साल के कारावास की सजा को सही ठहराते हुए कहा कि इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई थी और एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसलिए अपराधी को परिवीक्षा अधिनियम का लाभ नहीं दिया जा सकता। निचली अदालत ने दलेल सिंह को दो साल के साधारण कारावास और 50,000 रुपये का जुर्माना देने की सजा सुनाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई सुरिंद्र कुमार और रोहित (अब दिवंगत) 15 मार्च 2007 को दोपहर लगभग 2:15 बजे बाइक पर भटोली चौक की ओर जा रहे थे और बस ऊना की तरफ से तेज गति से आ रही थी। बस ने पहले साइकिल चला रहे हुसैन लाल (शिकायतकर्ता) को टक्कर मारी। फिर चालक ने बस को दूसरी तरफ मोड़ा और बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुरिंदर कुमार और रोहित की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के समय दोषी बस चला रहा था और दुर्घटना बस की तेज गति और दोषी की लापरवाही के कारण हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *