शिमला: शिमला जिला के ठियोग के चियोग क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर एक बेहद गंभीर आरोप सामने आया है। बच्चे के पिता गोपाल शर्मा ने शिक्षा मंत्री से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है । शिकायत के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को स्कूल में तैनात एक शिक्षक कर्मचारी पर मात्र 2.5 साल के मासूम बच्चे को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप लगे हैं । शिकायत में कहा गया है कि बच्चे ने केवल पोटी की थी, जिसके बाद शिक्षक ने मासूम को थप्पड़ मार दिए। बच्चे के पिता गोपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि शिक्षक द्वारा की गई यह हरकत ना केवल अमानवीय है, बल्कि कानून का खुला उल्लंघन भी है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद बच्चा काफी सहमा हुआ है और मानसिक रूप से प्रभावित हुआ है। गोपाल ने बताया कि जब उन्होंने बच्चे की पिटाई को लेकर स्कूल प्रिंसिपल से बात की तो उस दौरान संबंधित टीचर ने दुर्व्यवहार किया और कहीं भी शिकायत करने की धमकी दी।फिलहाल इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ अभिभावकों में भी भारी रोष है। बच्चे के पिता गोपाल शर्मा ने शिक्षा मंत्री से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है ।अभिभावक ने अपनी शिकायत में मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्कूल में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।





