Delhi Dehradun Expressway Inauguration Live: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उद्घाटन किया. इस एक्सप्रेसवे का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इस एक्सप्रेसवे को बनाने में 12000 करोड़ से अधिक रूपये खर्च हुए हैं. इस उद्घाटन कार्यक्रम में देहरादून से सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री जबकि सहारनपुर से सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सूबे के दोनों डिप्टी सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे. इसके अलावा दिल्ली से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।
Delhi-Dehradun Expressway Launch LIVE News: यूपी के गणेशपुर में सीएम योगी करेंगे उद्घाटन
यूपी के गणेशपुर में सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और दिल्ली में रेखा गुप्ता करेंगी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन।
PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: शादी के लिए बहुत बेहतरीन डेस्टिनेशन बनता जा रहा उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज उत्तराखंड विंटर टूरिज्म, विंटर स्पोर्ट्स और वेडिंग इन इंडिया, शादी के लिए बहुत बेहतरीन डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। साथियों, उत्तराखंड के लिए और हमारे पर्यटन के लिए यह बहुत ज़रूरी है। इसलिए मेरा सर्दियों में होने वाली धार्मिक यात्राओं को लेकर बहुत आग्रह रहा है। और मुझे खुशी है कि हर साल इन यात्राओं में लोगों की संख्या बढ़ रही है। आपको याद होगा, मैं 2023 में आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा पर गया था। पहले बहुत ज्यादा था, बीच में बिल्कुल जा नहीं पाया। कई वर्षों के बाद मैं गया। 2023 में मैं वहां गया और उसके बाद बहुत बड़ी मात्रा में श्रद्धालु वहां जा रहे हैं। पहले वहां कुछ लोग ही सर्दियों में यात्रा के लिए जाते थे। साल 2025 में करीब-करीब 40 हजार से अधिक लोगों ने इन पवित्र स्थानों की यात्रा की है। अभी 1000 नहीं होते थे, अगर 40000 पहुंचते हैं, तो यहां के लोगों की रोजी रोटी की कितनी बड़ी ताकत आ जाती है। इसी तरह 2024 में शीतकालीन चार धाम यात्रा में करीब 80 हजार श्रद्धालु आए। 2025 में ये संख्या डेढ़ लाख पार कर चुकी है। इसके बार वंदे मातरम के नारे के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन संपन्न हुआ।
PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले पीएम…
इस दौरान पीएम मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले। उन्होंने कहा किसभी दलों को इसके लिए आगे आना चाहिए। महिलाओं ने जो हक दिया जा रहा है उसे लागू होना चाहिए। 2029 में लोकसभा के जो चुनाव होंगे, उसके बाद जो भी चुनाव होंगे यह 2029 से ही लागू हो जाना चाहिए। यह हर बेटी बहन की इच्छा है। 16 अप्रैल से संसद में विशेष चर्चा तय की गई है। मैं चाहता हूं कि इसमें सभी राजनीतिक दल सर्वसम्मति से पूरा करें। आज मैंने सभी बहनों और बेटियों के नाम खुला पत्र लिखा है। मैंने आग्रह किया है कि माताओं और बहनों को इस कार्य में भागीदारी के लिए आग्रह किया है। एक-एक शब्द पर इस पर मनन करना है।
PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: इकोनामिक कॉरिडोर से जुड़ी उम्मीद की डोर-
पीएम मोदी ने कहा कि इकोनामिक कॉरिडोर से उम्मीद की डोर भी जुड़ी हुई है। यह व्यापार का नया मार्ग बनाते हैं। दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे बनने से क्षेत्र का कायाकल्प होगा। पहला फायदा समय बचेगा,लोगों का पेट्रोल डीजल कम खर्च होगा। दूसरा बड़ा फायदा रोजगार का होगा। किसानों की उपज भी तेज गति से मंडी बड़े बाजारों तक पहुंचेगी, इस शानदार एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड की टूरिज्म को बहुत ही बड़ा फायदा मिलेगा ।
विकास के लिए प्रकृति, प्रगति और संस्कृति की त्रिवेणी को अपनाया जा रहा है। इसलिए इस एक्सप्रेसवे पर 12 किमी लंबा एलिवेडेट बनाया गया है। आज सभी देश के सभी सैलानियों से आग्रह करता हूं। कि देवभूमि के स्थानों को साफ सुथरा रखना जरूरी है। इन इलाकों में प्लास्टिक की बोतलें देवभूमि की पवित्रता को ग्रहण लगाता है।
अगले वर्ष हरिद्वार में कुंभ होना है। उसे दिव्य, भव्य और स्वच्छ बनाने में कसर नहीं छोड़नी है। नंदा राजजात भी अगले वर्ष होनी है। इस यात्रा में बहनों और बेटियों की भागीदारी होती है। इसके माध्यम से देश की बेटियों और बहनों को संदेश देना चाहता हूं कि आपकी भूमिका बड़ी होनी वाली है।
PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: यह प्रोजेक्ट पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा यह प्रोजेक्ट पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम है। बाबासाहेब अंबेडकर को भी अर्पित की श्रद्धांजलि। कहा, आर्टिकल 370 हटाने के बाद हमारे पूरे देश में संविधान पूरी तरह लागू है। माओवाद, नक्सलवाद हुआ खत्म। समान नागरिक संहिता लागू हो यह हमारे संविधान की भावना है। उत्तराखंड ने इस भावना को आगे बढ़ाया है। पूरे देश को राह दिखाई है।
लोग भविष्य के लिए हाथ की रेखाओं को देखते हैं, मैं इस विज्ञान को नहीं जानता हूं लेकिन कहते हैं कि यह भी शास्त्र है। मैं इसी संदर्भ को राष्ट्र जीवन से जुड़कर देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हमारी सड़कें होती हैं। हमारे हाईवे होते हैं। एक्सप्रेसवे होते हैं। एक दशक में हमारा देश भाग्य की ऐसी ही रेखाएं बनाने में जुटा है। आने वाली पीढि़यों के लिए गारंटी है। मोदी की भी गारंटी है।
PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: देहरादून पर मां डाट काली की बड़ी कृपा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि अगले कुछ ही दिनों में चारधाम की यात्रा शुरू होने वाली है। इस पवित्र समय का देश के कोटि कोटि लोग इंतजार करते हैं। पंच बदरी, पंच प्रयाग, पंच केदार और अराध्य देवताओं को प्रणाम करता हूं। यहां आने से पहले मां डाट काली के दर्शन करने का मौका मिला। देहरादून पर मां डाट काली की बड़ी कृपा है। इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां काली आशीर्वाद रहा है।





