Home » Uncategorized » कुल्लू का जापानी फल अब मंडी, कांगड़ा सहित 7 जिलों में उगेगा, जानिए पूरी ख़बर ?

कुल्लू का जापानी फल अब मंडी, कांगड़ा सहित 7 जिलों में उगेगा, जानिए पूरी ख़बर ?

कुल्लू : प्रदेश का बागवानी विभाग विदेशी फल परसिमोन उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है। इस पहल के तहत मंडी, सिरमौर, कांगड़ा, बिलासपुर और सोलन जिलों में इस सीजन नए क्लस्टर विकसित किए गए हैं। वर्तमान में अकेले कुल्लू जिला प्रदेश के कुल परसिमोन फल उत्पादन में 90 फीसदी का योगदान देता है। लेकिन, सरकार ने अब इसे और विस्तार देने की योजना बनाई है। लक्ष्य रखा गया है कि इस फल के लिए पूरे प्रदेश में कुल 358 हेक्टेयर में क्लस्टर बनाए जाएं।इसका मुख्य उद्देश्य सात जिलों- बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर और ऊना के किसानों की आय बढ़ाना है।

बरोट और पराशर घाटी में लगाए गए पौधे
इस पहल के तहत मंडी जिले में जनवरी से मार्च महीने के दौरान 5 क्लस्टर बनाए गए हैं।इनमें धमनचियां (30 हेक्टेयर), मार्खन (13 हेक्टेयर), मयोट (10 हेक्टेयर), बड़ी बजगौं (10 हेक्टेयर) और धरमेहर (5 हेक्टेयर) शामिल हैं। इसके अलावा, पराश5र घाटी में भी 70 हेक्टेयर भूमि को कवर करते हुए 6 और क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं।
कांगड़ा जिले में भी बागवानी विभाग ने बैजनाथ क्षेत्र के अंदरी माला में 10 हेक्टेयर का जापानी फल क्लस्टर स्थापित किया है। कांगड़ा में वर्तमान में लगभग 41,000 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न फलों की खेती होती है, लेकिन जापानी फल अब तक केवल 11.4 हेक्टेयर में ही बिखरे हुए रूप में उगाया जाता था। यह नया क्लस्टर इस विदेशी फल का पहला व्यवस्थित बागान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12