CM Yogi Adityanath Kathmullapan : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार में उतरे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले दिन बड़ा ‘बम फोड़’ दिया.कठमुल्लापन संस्कृति, औरतों और बहनों के साथ रेप और हत्या के साथ बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे वर्ताव पर ममता बनर्जी को जमकर लताड़ लगाई. उर्दू भाषा और बांग्ला भाषा के सथ वंदे मातरम,भगवान राम और काली को लेकर भी ममता सरकार को घेरा. योगी की सोनामुखी, नंदकुमार और कांथी दक्षिण रैली के बाद बंगाल की राजनीति में अचानक गर्माहट आ गई है. आज बंगाल में जो स्थिति है, राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं, महिलाओं और बहन बेटियों के इज्जत के साथ जिस तरह से खिलवाड़ हो रहा है. मुझे तो यह देखकर आश्चर्य हुआ कि कोलकाता का मेयर कहता है कि यहां की आधी आबादी को उर्दू बुलवाएंगे. मैं उनको बोलना चाहाता हूं कि यहां की जनता बांग्ला बोलेगी और कोई भी माई का लाल बंगाल की इस संस्कृति के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है. पूरा देश मोदी जी के नेतृत्व में आपके साथ खड़ा है. आपके आन, बान औऱ शान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है. इस आऱजकता तो हर हाल में हमें रोकना है. बंगाल में बंगला और बंगाली ही बोली जाएगी. ये कठमुल्लापन की संस्कृति य़हां नहीं चलने देंगे।
किसी भी स्थिति में बंगाल में आरजकता नहीं चलने नहीं देंगे. जिस तरह से डबल इंजन की सरकार ने यूपी को इन सब आरजकता से मुक्त किया है, उसी तरह बंगाल को मुक्त करेंगे. ममता दीदी को राम नाम से नफरत है. रामनवमी की शोभा यात्रा निकलने नहीं देती. दुर्गा पुजा में व्यवधान पैदा करती हैं. सरेआम गाय का कत्लेआम कराती हैं. बांग्लादेशियों को घुसपैठ कराती हैं. बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की हत्या पर मौन रहती हैं. लेकिन, डबल इंजन की सरकार ये स्वीकार करने को तैयार नहीं है. भारत के अंदर मां काली की पूजा होगी, भारत के अंदर मां गंगा की पूजा होगी, भगवान राम हम सब के अंदर बसे हुए हैं और बंगाल का हर आदमी जय श्रीराम का घोष करेगा. वंदे मातरम का भी उदघोष करेगा.’- रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बंगाल चुनाव में आ गए फुल फ़ॉर्म में। सीएम योगी बंगाल में रविवार को ‘बुलडोजर चलाने’ की घोषणा नहीं की, लेकिन यूपी का उदाहरण देते हुए साफ कहा कि वहां माफिया या तो जेल में हैं या ‘जहन्नुम’ की यात्रा पर. उन्होंने इशारों में कहा कि गुंडों का इलाज ‘डबल इंजन’ सरकार ही कर सकती है. योगी ने बंगाल की गौरवशाली परंपरा और यहां के महान संतों स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस को याद करते हुए ममता सरकार पर आरोप लगाया कि वे वोट बैंक की खातिर राज्य की डेमोग्रॉफी बदलने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने हिंदू पहचान और आस्था पर चोट करने का आरोप लगाते हुए जनता से इसे रोकने की अपील की। इन तीन रैलियों में योगी ने कहा कि बंगाल में जो ‘गुंडागर्दी’ चल रही है, वैसी ही यूपी में 9-10 साल पहले होती थी. उन्होंने विश्वास दिलाया कि जैसे यूपी में कानून का राज आया, वैसे ही बंगाल में भी भाजपा सरकार आने पर कानून का शासन होगा. उन्होंने कहा- कोलकाता के मेयर कहते हैं उर्दू कोलकाता की भाषा है. क्या बांग्ला भाषा को खत्म करना चाहती है ममता बनर्जी। सीएम ने कहा कि यूपी में ‘संतुष्टीकरण’ है, न कि ‘तुष्टीकरण’. उन्होंने ममता सरकार पर मुस्लिम वोट बैंक के चक्कर में हिंदू हितों और सुरक्षा की अनदेखी करने का सीधा आरोप लगाया. योगी की इन रैलियों में भीड़ और उत्साह साफ बता रहा है कि भाजपा उन्हें एक ‘आक्रामक प्रचारक’ के रूप में देख रही है. जहां ममता बनर्जी भाजपा को ‘बाहरी’ बता रही हैं, वहीं योगी ने अपने संबोधन को बंगाली संस्कृति और अस्मिता के साथ जोड़कर एक नया नैरेटिव खड़ा किया है. उन्होंने सीधे तौर पर जनता से ‘डबल इंजन’ सरकार के लिए वोट मांगा. चुनाव प्रचार के पहले ही दिन योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी सरकार की कमजोर नस अराजकता और भ्रष्टाचार को पकड़ लिया है. अब देखना यह है कि उनकी यह ‘फायरब्रांड’ छवि बंगाल की जनता के बीच कितना असर दिखाती है. 23 अप्रैल के पहले चरण के मतदान के लिए योगी का यह ‘धुआंधार’ प्रचार टीएमसी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।





