Home » Uncategorized » पंचायत समिति कुनिहार के वार्डों की आरक्षण की अधिसूचना

पंचायत समिति कुनिहार के वार्डों की आरक्षण की अधिसूचना

सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में उपायुक्त कार्यालय सोलन द्वारा 05 अप्रैल, 2026 को जारी अधिसूचना को वापिस लेते हुए हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन वर्ष 2026 के दृष्टिगत ज़िला सोलन की पंचायत समिति कुनिहार के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण के लिए सूचना पुनः अधिसूचित की है।
अधिसूचना के अनुसार मांगल, वार्ड नम्बर 1 अनारक्षित, सेवड़ा चंडी, वार्ड नम्बर 2 महिला, पारनू, वार्ड नम्बर 3 महिला, मांगु, वार्ड नम्बर 4 अनुसूचित जाति महिला, दाड़ला, वार्ड नम्बर 5 महिला, दानोघाट, वार्ड नम्बर 6 अनुसूचित जाति, कोटली, वार्ड नम्बर 7 अनारक्षित, पलोग, वार्ड नम्बर 8 महिला, प्लानियां, वार्ड नम्बर 9 महिला, घनागू घाट, वार्ड नम्बर 10 महिला, देवरा, वार्ड नम्बर 11 अनारक्षित, कोठी, वार्ड नम्बर 12 अनारक्षित, डुमैहर, वार्ड नम्बर 13 अनुसूचित जाति महिला, मान, वार्ड नम्बर 14 अनुसूचित जाति महिला, भूमती, वार्ड नम्बर 15 अनारक्षित, शहरोल, वार्ड नम्बर 16 अनुसूचति जाति, बखालग, वार्ड नम्बर 17 अनुसूचित जाति, धुन्धन, वार्ड नम्बर 18 महिला, सनयाडी मोड़, वार्ड नम्बर 19 महिला, दसेरन, वार्ड नम्बर 20 अनारक्षित, बलेरा, वार्ड नम्बर 21 अनुसूचित जाति महिला, कुंहर, वार्ड नम्बर 22 अनारक्षित तथा मटेरनी, वार्ड नम्बर 23 अनारक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]