Home » Uncategorized » हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर सड़क का मुद्दा संसद में गूंजा, MP सिकंदर ने उठाया मामला

हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर सड़क का मुद्दा संसद में गूंजा, MP सिकंदर ने उठाया मामला

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक और फोरलेन बनाने की मांग उठी है। राज्यसभा सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार ने राज्यसभा में हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर सड़क को फोरलेन में बदलने का मुद्दा उठाया। डा. सिकंदर ने कहा कि हमीरपुर और पालमपुर प्रदेश के दो महत्वपूर्ण केंद्र हैं। सुजानपुर से होकर गुजरने वाला यह मार्ग सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ हजारों लोगों की दैनिक जीवनरेखा भी है।

डॉ. सिकंदर ने कहा कि बढ़ते यातायात दबाव और संकरी सड़कों के कारण फोरलेन जरूरी हो गया है। सुजानपुर का ऐतिहासिक मैदान और पालमपुर के चाय बागान पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। बेहतर सड़क से पर्यटन को गति मिलेगी, कृषि उत्पाद मंडियों तक सस्ते पहुंचेंगे।

दुर्घटनाओं का खतरा, स्वास्थ्य सेवाओं में देरी

उन्होंने कहा कि संकरे मोड़ों और भारी ट्रैफिक से दुर्घटनाओं का जोखिम बना रहता है। मरीजों को हमीरपुर या पालमपुर ले जाने में समय लगता है, लेकिन फोरलेन से आपात चिकित्सा त्वरित संभव होगी। डॉ. सिकंदर ने भारत सरकार से जनहित में इस परियोजना को प्राथमिकता देकर इसी वित्त वर्ष में मार्ग को फोरलेन बनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12