Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट…

हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम की बेरुखी बरकरार है। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर बढ़ गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है जबकि कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 5 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम के खराब बने रहने की संभावना जताई है। अलग-अलग जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि के साथ आसमानी बिजली को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलंग में 2 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा रोहतांग दर्रे सहित किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। शिमला, मनाली और अन्य मध्य एवं निचले इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

कहां कितना रहा तापमान?

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो सराहन में 32.7 मिमी, कसौली में 32.0 मिमी, धर्मपुर में 27.6 मिमी, पच्छाद में 20.4 मिमी, सोलन में 18.4 मिमी, मनाली में 14.0 मिमी, सेओबाग में 11.4 मिमी, रोहड़ू में 10.0 मिमी, कंडाघाट में 8.4 मिमी, भुंतर में 7.8 मिमी और धर्मशाला में 7.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा शिमला में 4.4 मिमी और सुंदरनगर में 4.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

कहां कितनी बारिश?

बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के औसतन न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान शिमला में 11.8 डिग्री, सुंदरनगर में 12.1 डिग्री, भुंतर में 9.3 डिग्री, कल्पा में 3.0 डिग्री, धर्मशाला में 9.5 डिग्री, ऊना में 15.3 डिग्री, नाहन में 15.3 डिग्री, केलंग में 1.5 डिग्री, पालमपुर में 13.5 डिग्री, सोलन में 11.0 डिग्री, मनाली में 7.1 डिग्री, कांगड़ा में 15.2 डिग्री, मंडी में 13.3 डिग्री और बिलासपुर में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12