Home » Uncategorized » Chaitra Navratri 2026 LIVE: चैत्र नवरात्र कल से शुरू, सुबह बस इतनी देर रहेगा घटस्थापना का मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026 LIVE: चैत्र नवरात्र कल से शुरू, सुबह बस इतनी देर रहेगा घटस्थापना का मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026 Puja Samagri List: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही विशेष महत्व रखता है. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी भक्त नवरात्रि के दौरान श्रद्धा और भक्ति भाव से मां दुर्गा की आराधना करता है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है और माता रानी का आशीर्वाद हमेशा उस पर बना रहता है. इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को रामनवमी के साथ समाप्त होगा. इन नौ दिनों तक मां की पूजा के लिए कुछ विशेष पूजा सामग्री की जरूरत होती है. मान्यता है कि सही और पूरी पूजा सामग्री के बिना की गई पूजा अधूरी मानी जाती है. ऐसे में नवरात्रि के दौरान किसी भी जरूरी चीज की कमी न हो, इसी के चलते आज हम आपको नवरात्रि की संपूर्ण पूजा सामग्री की लिस्ट बताने जा रहे हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है कलश स्थापना- नवरात्र का पूरा पर्व कलश स्थापना से ही शुरू होता है। इसे मां दुर्गा के पृथ्वी लोक पर आगमन का प्रतीक माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार-

  • कलश में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है।
  • यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनता है।
  • पूजा की शुरुआत इसी से होती है।
  • पूरे नौ दिनों तक इसी कलश के सामने पूजा की जाती है।

कब करें कलश स्थापना- पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर अगले दिन भोर में समाप्त हो जाएगी। इसी वजह से 19 मार्च को ही कलश स्थापना करना सबसे शुभ माना गया है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

सुबह 6:48 बजे से 7:30 बजे तक (सबसे उत्तम)

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक

शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: 11:38 बजे से 12:26 बजे तक

इन समयों में की गई स्थापना शुभ फल देने वाली मानी जाती है।

नवरात्रि घटस्थापना सामग्री

घटस्थापना (कलश) की सामग्री

  • कलश (तांबा/पीतल/मिट्टी) – सृष्टि और जीवन का प्रतीक, देवी का आवाहन इसमें किया जाता है
  • गंगाजल – पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक
  • आम या अशोक के पत्ते – जीवन ऊर्जा और सकारात्मकता
  • नारियल (कलावा में लिपटा हुआ) – समर्पण और पूर्णता का प्रतीक
  • मिट्टी (जौ बोने के लिए) – उन्नति और समृद्धि का संकेत
  • जौ (जवारे) – फसल, वृद्धि और शुभ फल का प्रतीक

पूजा सामग्री

रोली, हल्दी, अक्षत, फूल, धूप, दीपक, कपूर, अखंड ज्योति के लिए दीपक, लाल कपड़ा, दुर्गा चालीसा या सप्तशती पुस्तक, घंटी, शंख

माता की श्रृंगार सामग्री (सोलह श्रृंगार)

  • लाल चुनरी – शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक
  • हल्दी – शुभता और पवित्रता
  • बिंदी, चूड़ी, कंगन – स्त्रीत्व और सौंदर्य
  • मेहंदी – मंगल और खुशी
  • कुमकुम (सिंदूर) – शक्ति और विवाहिक सौभाग्य
  • इत्र/सुगंध

भोग सामग्री

मिठाई, फल, नारियल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची

कन्या पूजा सामग्री

चुनरी, रुमाल, दक्षिणा, उपहार, पूड़ी, काले चने, हलवा।

चैत्र नवरात्रि से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार अनुसार, महिषासुर नामक राक्षस का आतंक पृथ्वी लोक पर काफी अधिक बढ़ गया था। महिषासुर को वरदान था कि उसे कोई देव या दानव नहीं हरा पाएगा। महिषासुर के आतंक से चारों तरफ त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ था। इसके बाद सभी देवताओं ने माता पार्वती से उनकी रक्षा के लिए प्रार्थना किया। तब देवी पार्वती ने अपने अंश से नौ रूप प्रकट किए, जिन्हें देवताओं ने अपने शस्त्र देकर शक्ति संपन्न किया। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ये पूरी प्रक्रिया चैत्र माह के प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर पूरे 9 दिनों तक चला था। इसके बाद से चैत्र महीने में नवरात्रि मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई। चैत्र नवरात्रि आध्यात्मिक इच्छाओं की पूर्ति करने वाली मानी जाती है।

नवरात्रि के किस दिन कौनसी देवी की पूजा होती है?

पुराणों में एक वर्ष में चैत्र, आषाढ़, अश्विन और माघ के महीनों में कुल मिलाकर चार बार नवरात्रों का जिक्र किया गया है, लेकिन चैत्र और अश्विन महीने के नवरात्रों को ही प्रमुखता से मनाया जाता है। बाकी दो नवरात्रों को तंत्र-मंत्र की साधना हेतु करने का विधान है, इसलिए इनका आम लोगों के जीवन में कोई महत्व नहीं है। महाशक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र के दौरान देवी दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों- पहला-शैलपुत्री, दूसरा-ब्रह्मचारिणी, तीसरा- चंद्रघंटा, चौथा-कूष्मांडा, पांचवां- स्कंदमाता, छठा-कात्यायनी, सातवां-कालरात्रि, आठवां-महागौरी और नौवां-सिद्धिदात्री देवी की पूजा-अर्चना की जाती है, जिन्हें नवदुर्गा की संज्ञा दी गई है। नवरात्र के आखिरी दिन कन्याओं को भोजन कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12