Home » ताजा खबरें » सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : सोशल मीडिया पर सरकारी कर्मचारियों को अब रील बनाना पड़ेगा महंगा…

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : सोशल मीडिया पर सरकारी कर्मचारियों को अब रील बनाना पड़ेगा महंगा…

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अफसरों के लिए सोशल मीडिया गाइडलाइंस जारी की हैं. हाल ही में शिमला शहर की एसडीएम ओशीन शर्मा की सोशल मीडिया एक प्रमोशन पोस्ट को लेकर हुए विवाद के बाद अब सरकार ने सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर गाइडलाइन्स जारी की है. हालांकि, इस विवाद का तो आदेशों में जिक्र नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि हाल ही में यह मुद्दा चर्चा में रहा था और अब गाइडलाइंस जारी करने की जरूरत पड़ी. हिमाचल सरकार के संयुक्त सचिव नीरज कुमार ने आदेश में लिखा कि सरकारी कर्मचारियों को मर्यादित और जिम्मेदार व्यवहार बनाए रखना होगा. ऐसे में सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर भी सरकारी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाएगा. अपने निर्देशों में संयुक्त सचिव नीरज कुमार ने लिखा कि कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति सरकारी दस्तावेज या उससे संबंधित जानकारी साझा नहीं कर सकता है. इसके अलावा, किसी भी सरकारी नीति या फैसले पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी भी नहीं की जाएगी. कर्मचारी सरकार की आलोचना और छवि को नुकसान पहुंचाने वाली बातें भी सोशल मीडिया पर नहीं लिखेंगे. साथ ही उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि यदि वे किसी मंच पर अपनी राय व्यक्त करते हैं, तो वह उनकी निजी राय होगी और सरकार का उससे कोई लेना देना नहीं है। सख्त चेतावनी के साथ आदेशों में लिखा गया है कि सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को न केवल कार्यालय में बल्कि निजी जीवन और सोशल मीडिया पर भी जिम्मेदारी और अनुशासन बनाए रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12