Home » ताजा खबरें » राजकीय उच्च विद्यालय कनाह स्कूल प्रबंधन समिति को जिला भर में श्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समिति का पुरस्कार…

राजकीय उच्च विद्यालय कनाह स्कूल प्रबंधन समिति को जिला भर में श्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समिति का पुरस्कार…

सोलन: भाषा एवं संस्कृति सभागार कोठों में जिलाधीश सोलन द्वारा जिला सोलन की स्कूल प्रबंधन समितियां को सम्मानित किया गया था। जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय कनाह की स्कूल प्रबंधन समिति को भी सर्वश्रेष्ठ समिति के सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में आज स्कूल प्रबंधन समिति को स्कूल प्रांगण में प्रधानाचार्य ममता गुप्ता व अन्य समुदाय के लोगों के द्वारा भी स्कूल प्रबंधन समिति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ममता गुप्ता ने कहा कि स्कूल और विद्यार्थियों के चहुंमुखी मुखी विकास में स्कूल प्रबंधन समिति की अग्रणी भूमिका रही है। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा कीमा देवी ने इस सम्मान के लिए प्रधानाचार्य महोदय अध्यापक वर्ग और समुदाय को लोगों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12