Home » Uncategorized » बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े छात्र, साइंस की पर्चियां बनाकर लाए थे साथ…

बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े छात्र, साइंस की पर्चियां बनाकर लाए थे साथ…

सोलन : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के दौरान नकल करने वालों पर नकेल कसी जा रही हैं। परवाणू पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा के साइंस के विषय की परीक्षा के दौरान शनिवार को नकल का मामला सामने आया है। परीक्षा के दौरान दो विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। इनमें से एक विद्यार्थी स्टेट ओपन स्कूल से संबंधित है जबकि दूसरा छात्र परवाणू पब्लिक स्कूल का ही बताया जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान टीम ने दोनों विद्यार्थियों को पर्चियों के साथ नकल करते हुए पकड़ा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ अनफेयर मीन्स का केस बनाया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम में लेक्चरर सनिक, टीजीटी तेजिंदर और ड्राइंग मास्टर जय कृष्ण भी शामिल थे। टीम ने परीक्षा केंद्र पर जांच कर पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए बोर्ड को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]