Home » Uncategorized » हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायकों ने कुफरी में डाला डेरा…

हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायकों ने कुफरी में डाला डेरा…

शिमला: राज्यसभा चुनाव में जोड़-तोड़ की आशंका को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को हिमाचल प्रदेश रवाना कर दिया। शुक्रवार को चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर बैठक और लंच के बाद विधायक तीन लग्जरी टेंपो ट्रैवलर से शिमला के कुफरी पहुंचे। वे ग्लू स्थित एक रिजॉर्ट में ठहराए गए हैं। हुड्डा और चंद्रमोहन सहित छह विधायक इस दौरे में शामिल नहीं हुए। शुक्रवार रात करीब आठ बजे विधायक शिमला होते हुए कुफरी के रिजॉर्ट पहुंचे। हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने विधायकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर कुफरी के पास शिमला पुलिस ने नाका लगाया है, जहां आने-जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है। रेडिसन कुफरी होटल और एडवेंचर रिजॉर्ट ग्लू के बाहर भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात हैं। शनिवार सुबह हरियाणा के कांग्रेस सांसदों ने विधायकों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के प्रधान राजनीतिक सलाहकार सुनील जाखड़ भी उनसे मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]