सोलन: राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में हिमालय वन अनुसंधान संस्थान पंथा घाटी शिमला द्वारा “प्रकृति कार्यक्रम” के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा लगभग 500 स्थानीय पौधों जैसे कि बान, कैंथ, खड़ीक आदि की नर्सरी लगाई गई। वहीं संस्थान के वन दरोगा प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को नर्सरी के लिए थैली तैयार करने व बीज लगाने का प्रशिक्षण भी दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया सभी विद्यार्थी इस नर्सरी की नियमित देखभाल करें और जब पौधे बड़े हो जाए तो बारिश के मौसम में इन पौधों को अपने आसपास के क्षेत्र में लगा दें। स्कूल की मुख्य अध्यापिका ममता गुप्ता ने बच्चों को अपने आसपास के पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग में शीतला देवी केशव दत्त, भूदेव वर्मा योगेश शर्मा, विनय शर्मा रेणु कुमारी, प्रभा देवी, श्वेता चौहान व इको क्लब कोऑर्डिनेटर पवन कुमार उपस्थित रहे।





