मंडी : इसे प्यार कहा जाए या कुछ और; खैर जो भी है. लेकिन यह मामला बेहद हैरान करने वाला है. दअरसल हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला कारागार में एक पत्नी को पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़ा. जेल में बंद कैदी की पत्नी चिट्टा लेकर जेल में आई थी और पति तक पहुंचाने की कोशिश में था. जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने महिला 1.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मुलाकात के दौरान महिला कपड़ों के माध्यम से सफेद रंग का संदिग्ध पदार्थ जेल के अंदर भेजने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात जेल स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान उक्त पदार्थ को बरामद कर लिया। जांच में यह पदार्थ चिट्टा प्रतीत हुआ, जिसका कुल वजन लगभग 1.3 ग्राम पाया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।





