Home » Uncategorized » चायवाले के जरिये रिश्वत लेती थी शातिर महिला पटवारी सुदेश, धरी रह गई चालाकी, रंगे हाथ गिरफ्तार…

चायवाले के जरिये रिश्वत लेती थी शातिर महिला पटवारी सुदेश, धरी रह गई चालाकी, रंगे हाथ गिरफ्तार…

पंजाब: हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातार भ्रष्ट कर्मचारियों पर नकेल कसने का काम कर रही है और आज भी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोनीपत के खरखौदा में सुदेश नाम की महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने खरखौदा में पंचायती विभाग की महिला पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा है. सुदेश पर यह कार्रवाई गांव सिसाना निवासी अनिल की शिकायत के आधार पर की गई है. आरोप है कि पटवारी सुदेश ने पंचायती जमीन का मालिकाना हक दिलवाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस रोहतक की टीम ने पूरे मामले की प्राथमिक जांच की और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया गया. तय योजना के अनुसार रिश्वत की राशि बीडीपीओ कार्यालय के अंदर ही कृष्ण चाय वाले को दी गई, जहां से आगे लेन-देन होना था. जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हुई. मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटवारी सुदेश को पकड़ लिया। महिला पटवारी सुदेश शातिराना तरीके से चाय वाले के पास रिश्वत की रकम रखवाती थी, लेकिन कहते है ना सौ दिन सुनार की एक दिन लुहार की यह कहावत सुदेश पर सटीक बैठी और एसीबी के हत्थे चढ़ गई. गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है और रिश्वत से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. टीम की ओऱ से संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की गतिविधियों में और कोई व्यक्ति तो शामिल नहीं है. विजिलेंस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है. एसीबी डीएसपी विपिन कादियान ने बताया कि शिकायत मिली थी कि ब्लॉक पटवारी सुदेश कुमारी रजिस्ट्री करवाने के मार्फत 20 हजार की रिश्वत की मांग रही है. उसके सहायक चाय वाले ईश्वर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और अब मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुदेश कुमारी का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]