Home » Uncategorized » छोबल गांव की बेटी दीक्षा ने यूजीसी नेट में लहराया परचम…

छोबल गांव की बेटी दीक्षा ने यूजीसी नेट में लहराया परचम…

लाइव हिमाचल/सोलन: जिला सोलन के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव छोबल (पोस्ट ऑफिस कोरो-कैंथरी, ग्राम पंचायत कोरो-कैंथरी) की बेटी दीक्षा ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीक्षा ने दिसंबर 2025 में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में राजनीति विज्ञान विषय में 180 अंक हासिल कर 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। खास बात यह है कि दीक्षा ने यह प्रतिष्ठित परीक्षा लगातार दूसरी बार उत्तीर्ण की है, जो उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। दीक्षा की इस उपलब्धि से गांव छोबल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए विश्वास जताया है कि दीक्षा भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह से नई ऊंचाइयों को छुएंगी। ग्राम पंचायत कोरो-कैंथरी के प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने दीक्षा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि दीक्षा ने ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए भी एक मिसाल कायम की है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य तृप्ता और अमर भी मौजूद रहे और उन्होंने दीक्षा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *