Home » Uncategorized » थर्ड नेशनल कराटे 2025 चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नवनीत शर्मा ने जीता सिल्वर मेडल…

थर्ड नेशनल कराटे 2025 चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नवनीत शर्मा ने जीता सिल्वर मेडल…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: थर्ड नेशनल कराटे 2025 चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नवनीत शर्मा पुत्र सुशील कुमार शर्मा गांव टिकरी पजेली तहसील पच्छाद जिला सिरमौर ने तीसरी नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में नॉर्थ जोन की ओर से अपनी आयु वर्ग 10 वर्ष कैटेगरी में काता में सिल्वर मेडल और फाइट में भी सिल्वर मेडल हासिल किया है। तीसरी नेशनल कराटे चैंपियनशिप में नवनीत ने दो वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। आपको बता दें कि नवनीत अभी कुमारहट्टी में “Star Goju Karate Federation” में संजय ठाकुर से प्रशिक्षण हासिल कर रहें है और उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहें है। नवनीत ने न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया बल्कि साथ ही पूरे क्षेत्र का भी नाम रोशन कर रहा है। वहीं नवनीत ने इस जीत का श्रेय अपने गुरु संजय ठाकुर को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *