Home » Uncategorized » एचआरटीसी की बड़ी सौगात, वोल्वो नाइट बसों में अब मिलेंगे स्वच्छ कंबल; धर्मशाला से हुई हुई शुरुआत…

एचआरटीसी की बड़ी सौगात, वोल्वो नाइट बसों में अब मिलेंगे स्वच्छ कंबल; धर्मशाला से हुई हुई शुरुआत…

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से अपने बेड़े में 24 नई बीएस-6 तकनीक से लैस अत्याधुनिक वोल्वो बसों को शामिल किया गया है। यह प्रदूषण रहित बसें उच्च सुरक्षा मानकों और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। एचआरटीसी की यह वोल्वो धर्मशाला, शिमला और मनाली से दिल्ली, हरिद्वार, चंडीगढ़, अमृतसर, चंबा, कटड़ा, रामपुर और बीड़ जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए संचालित की जा रही हैं। सर्दी के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए कंबल उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए इन वोल्वो में बेहतर सस्पेंशन प्रणाली, आरामदायक सीटें और उन्नत तकनीकों को लागू किया गया है। निगम प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा और निजी वोल्वो ऑपरेटरों से स्पर्धा के लिए वोल्वो नाइट सेवाओं में स्वच्छ, सुरक्षित और आरामदायक कंबल उपलब्ध करवाने की नई पहल शुरू की है। यात्रियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य रूटों पर भी शुरू किया जाएगा। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि प्रदेश के भीतर और बाहर निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयासों के तहत बीएस-6 वोल्वो का संचालन शुरू किया गया है। यात्रियों की सुविधा एवं आराम को और अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से, HRTC द्वारा वोल्वो नाइट सर्विसेज में स्वच्छ, सुरक्षित एवं आरामदायक कंबल उपलब्ध करवाने की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। यह सुविधा प्रथम चरण में धर्मशाला से संचालित वोल्वो नाइट सेवाओं में लागू की जा रही है, जिसे फीडबैक के आधार पर चरणबद्ध तरीके से अन्य रूट्स पर भी विस्तारित किया जाएगा। इस पहल से रात्रिकालीन यात्रा के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगा। HRTC प्रदेश के भीतर एवं बाहर यात्रा करने वाले यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की, आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। निगम के ये प्रयास यात्रियों के विश्वास को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *