Home » Uncategorized » सुक्खू सरकार के 3 साल पूरे, मंडी में बड़ी रैली के लिए 1070 HRTC बसें लगाईं गईं…

सुक्खू सरकार के 3 साल पूरे, मंडी में बड़ी रैली के लिए 1070 HRTC बसें लगाईं गईं…

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुक्खू सरकार के तीन साल का जश्न गुरुवार को मनाया जाएगा. मंडी के पड्डल मैदान में इसके लिए मंच औऱ कुर्सियां लगाई गई हैं. अहम बात है कि इस जश्न को सुक्खू सरकार ने जन संकल्प रैली का नाम दिया है. लेकिन हाईकमान से कोई बड़ा नेता इस आयोजन में शामिल नहीं होगा. अहम बात है कि इस रैली में प्रदेशभर से करीब 1100 एचआरटीसी की बसें लगाई गई हैं. वहीं, विदेश दौरे के चलते मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी रैली में शामिल नहीं होंगे.

  • पड्डल मैदान में 15-20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. सुबह छह से सात बजे के करीब लोग अपने घरों से बसों के जरिये रैली स्थल पहुंच गए हैं और उन्हें यहां पर खाने के लिए पुलाव, दही, मक्खन और पानी की बोतल दी जा रही है. इसके लिए बाकायदा स्टॉल लगाए गए हैं.  फिलहाल, 11 बजे के करीब सीएम रैली में पहुंचेंगे.

जानकारी के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम में भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत चार हजार श्रमिकों को 15 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे. बोर्ड के चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि मौजूदा सरकार में अभी तक श्रमिकों को 63 करोड़ से अधिक के लाभ दिए जा चुके हैं. बोर्ड की तरफ से 14 श्रमिकों के लिए 14 विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें से 8 योजनाओं के तहत आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थियों को कल यह धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी. प्रदेश की 19 एकल, विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं को एक-एक लाख की धनराशि भी प्रदान की जाएगी। नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. अभी तक इस पर 9 करोड़ 28 लाख से अधिक की धनराशि खर्च की जा चुकी है. लोगों को बोर्ड की योजनाओं की जानकारी मिले और वे अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठा सकें, इसके लिए प्रदेश भर में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा चुका है. अभी तक 11 जिलों की 41 विधानसभाओं में ऐसे शिविरों के माध्यम से बोर्ड की योजनाओं का प्रचार किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू की सोच है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे, उसी दिशा में बोर्ड की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *